फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   E-stamp facility will be available in Head Post Office on New Year

Bijnor News: प्रधान डाकघर में नए साल पर मिलेगी ई-स्टांप की सुविधा

Sun, 31 Dec 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 31 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
E-stamp facility will be available in Head Post Office on New Year
बिजनौर। जिले में लोगों के लिए लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। ऐसे के अब डाकघरों में ई-स्टांप की सुविधा भी बढ़ाई जा रही है। बिजनौर प्रधान डाकघर में ई-स्टांप मिलने का तोहफा नए साल पर मिलेगा। जिसके बाद लोगों को ई-स्टांप लेने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


ई-गर्वनेंस और डिजिटल इंडिया की ओर कदम बढ़ाते हुए डाकघरों में ई-स्टांप का रास्ता खुल गया है। डाकघरों में ई-स्टांप की सुविधा शुरू करने के लिए शुरूआत में 11 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। डाकघरों में ई-स्टांप मिलने से कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा। साथ ही लोगों को ई-स्टांप करने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। ई-स्टांप पर लोगों से अधिक पैसा नहीं लिया जा सकेगा। बिजनौर मंडल अधीक्षक डाकघर आरके वर्मा ने बताया कि नए साल पर ई-स्टांप की सुविधा को बिजनौर डाकघर में शुरू किया जाएगा। जिसको लेकर हमारी पूरी तैयारी है। अगर पायलट प्रोजेक्ट सही होता है तो आने वाले समय में डाकघरों से ई-स्टांप की बिक्री की सुविधा गांव-गांव तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed