{"_id":"64c01785732bb1a4830e4e04","slug":"due-to-the-rain-of-the-mountain-the-ganges-again-swelled-bijnor-news-c-27-1-bij1002-7718-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पहाड़ की बारिश से गंगा में फिर आया उफान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पहाड़ की बारिश से गंगा में फिर आया उफान
Wed, 26 Jul 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
- सोमवार की देर शाम हरिद्वार में भीमगौड़ा से छोड़ा गया था 2 लाख 9 हज़ार क्यूसेक पानी
- दो घंटा तक दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद फिर किया कंट्रोल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/जलीलपुर। पहाड़ पर हो रही बारिश से एक बार फिर गंगा के जलस्तर में उफान आया है। बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से महज आधा मीटर दूर ही चल रहा है। हालांकि हरिद्वार से पानी छोड़े जाने की मात्रा में कमी की गई, लेकिन बिजनौर बैराज पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। खादर इलाके में अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है।
मंगलवार की शाम बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 219.50 मीटर दर्ज किया गया। जबकि सोमवार की शाम बिजनौर बैराज पर जल स्तर 219.30 मीटर बना हुआ था, सोमवार की सुबह यह आंकड़ा 219.10 मीटर पर था। बता दें कि सोमवार की देर शाम हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से दो लाख नौ हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया था, दो घंटे तक इसी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद कम किया। इस पानी की वजह से रात में बिजनौर बैराज पर जलस्तर 219.60 मीटर भी पहुंचा, लेकिन मंगलवार की सुबह तक इसमें मामूली कमी आई और मंगलवार की शाम तक यह 219.50 मीटर रह गया।
बता दें कि इस बरसात में सोमवार को ही गंगा में सबसे अधिक पानी छोड़ा गया है। क्योंकि 16 जुलाई को गंगा में भीमगोड़ा बैराज से दो लाख दो हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बावजूद भी जिले में कई दिनों तक बाढ़ के हालात बने रहे और कई गांव की आबादी में पानी भर गया था। अब 16 जुलाई का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सोमवार के साथ अब तक का अधिकतम दो लाख नौ हजार से पानी छोड़ा गया था। जिसे लेकर प्रशासन भी अलर्ट रहा और मंगलवार को डीएम ने गंगा खादर का दौरा किया।
विज्ञापन
उधर, जलीलपुर क्षेत्र के गांव मीरापुर सीकरी में रहने वाले जागरूक युवा किसान हरविंद्र सिंह ने बताया सोमवार के मुकाबले मंगलवार को चार इंच पानी बढ़ा है। गांव रायपुर खादर के निवासी मनोज कुमार ने बताया गांव से सीतामठ की ओर जाने वाली सड़क पर सोमवार को पानी न के बराबर चल रहा था, जबकि मंगलवार को सड़क पर पानी चल रहा था।