फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District marked 60 high line loss feeders

जिले में 60 हाई लाइन लॉस फीडर चिह्नित

Tue, 22 Sep 2020 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
District marked 60 high line loss feeders
जिले में 60 हाई लाइन लॉस फीडर चिह्नित
विज्ञापन

बिजनौर। विद्युत निगम ने लाइन लॉस कम करने की कवायद तेज कर दी है। बिजली चोरी रोकने के लिए शुरू हुए मार्निंग रेड अभियान में हाई लाइन लॉस फीडर पर फोकस होगा। अभियान की जिम्मेदारी अवर अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता तक के अधिकारियों को सौंपी गई है।
सूबे के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने 10 सितंबर को जिले की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की थी। इस दौरान यह बात सामने आई थी कि जिले को मिलने वाली बिजली तथा खपत हो रही बिजली की वसूली में काफी अंतर है। इसमें यह भी पाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 60 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र में 40 प्रतिशत तक लाइन लॉस है। जिले में जमकर, बिजली चोरी हो रही है। मंत्री ने विशेष कार्य योजना बनाकर बिजली चोरी तुरंत रोकने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। अधीक्षण अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि बिजनौर तथा धामपुर सर्किल के आठ डिवीजन में 91 बिजलीघर संचालित हैं। लाइन लॉस के दृष्टिकोण से सभी रेड जोन में हैं। इनमें 60 प्रतिशत हाई लाइन लॉस फीडर चिह्नित हैं। बताया कि निगम की टीम बिजली चोरी रोकने के लिए दिन में छापा मारती है। परंतु लोग घरों से गायब हो जाते हैं। शासन ने बिजली चोरों को पकड़ने के लिए मोर्निंग रेड अभियान शुरू किया है। अधिकारी सुबह घूमने के बहाने टीम के साथ निकलते हैं और बिजली चोरी पकड़ते हैं। बताया कि मोर्निंम रेड अभियान अब हाई लाइन लॉस फीडर पर केंद्रित होगा। लाइन लॉस 10 प्रतिशत से कम करना प्राथमिकता है। अभियान में तेजी लाई जाएगी। अधिकारी बिना किसी लापरवाही के गांवों में जाएंगे।
विज्ञापन

20 दिन में 75 एफआईआर
बिजनौर। अधिशासी अभियंता प्रथम बिजनौर अनिल कुमार पांडेय ने बताया मोर्निंग रेड अभियान के अंतर्गत एक सितंबर से 20 सितंबर तक मारे गए छापों में 75 बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। अवर अभियंता तथा उपखंड अधिकारियों को हाई लाइन लॉस फीडर पर निगरानी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed