फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District administration started Operation Senior Citizen

जिला प्रशासन ने की ऑपरेशन सीनियर सिटीजन की शुरुआत

Tue, 21 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
District administration started Operation Senior Citizen
जिला प्रशासन ने की ऑपरेशन सीनियर सिटीजन की शुरुआत
विज्ञापन

बिजनौर। जिला प्रशासन ने 60 साल से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को कोरोना वायरस से बचाने तथा संक्रमित होने पर विशेष आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ऑपरेशन सीनियर सिटीजन प्रारंभ किया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 60 से अधिक आयु के किसी भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति शीघ्र पहचान की जाएगी तथा तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

डीएम रमाकांत पांडेय की अध्यक्षता में गठित एसपी, सीडीओ व सीएमओ सहित उच्चाधिकारियों की समिति ने ऑपरेशन सीनियर सिटीजन शुरू करने का निर्णय लिया है। डीएम ने बताया कि जिले में 60 साल से अधिक आयु के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने तथा उन्हें विशेष आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑपरेशन सीनियर सिटीजन कार्यक्रम प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है ताकि इस उम्र में हो रही मृत्यु की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों में कोविड-19 मृत्यु दर अधिक है। इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति से बचने के लिए इस आयु वर्ग के संक्रमित व्यक्तियों की शीघ्र अति शीघ्र पहचान करने तथा उनको तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने जिलेवासियों से अपील कि यदि कोई भी व्यक्ति पुरुष अथवा महिला जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है और उनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण जैसे बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी है, तो इसकी सूचना तत्काल कलक्ट्रेट परिसर स्थित इंटीग्रेटेड कोविड-19 कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01342 202031 पर उपलब्ध कराएं। व्यक्ति का नाम, पिता/पति का नाम, निवास स्थान का पता एवं मोबाइल नंबर सहित पूरी सूचना दें। सूचना प्राप्त होने पर अविलंब सर्वे या सर्विलांस टीम के माध्यम से संबंधित व्यक्ति से संपर्क करने की व्यवस्था कराई जाएगी और उनका थर्मल स्क्रीनिंग, पल्स ऑक्सीमीटर जांच, एंटीजन टेस्ट और आरटीपीसीआर जांच आदि कराकर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम ने बताया कि इंटीग्रेटेड कोविड-19 कंट्रोल रूम में इसके लिए अलग से एक रजिस्टर रखा जाएगा तथा इस प्रकरण में की गई कार्रवाई तथा उसके परिणाम की सूचना दर्ज की जाएगी। यह कंट्रोल रूम सप्ताह के सातों दिन तथा 24 घंटे कार्यरत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed