{"_id":"6692f89086579ba285054c24","slug":"dharna-continued-on-12th-day-at-bhaneda-toll-plaza-talks-remained-inconclusive-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-126855-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: भनेड़ा टोल प्लाजा पर 12 वें दिन जारी रहा धरना, बेनतीजा रही वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: भनेड़ा टोल प्लाजा पर 12 वें दिन जारी रहा धरना, बेनतीजा रही वार्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। फोरलेन हाईवे के आधे अधूरे निर्माण पर टोल वसूली के विरोध में चल रहा किसानों का धरना प्रदर्शन 12वें दिन भी जारी रहा। हाईवे के परियोजना निदेशक और तहसील प्रशासन ने किसानों के बीच पहुंचकर वार्ता की, मगर बातचीत बेनतीजा रही। किसान हाईवे का निर्माण पूरा करने की मांग पर अड़े रहे।
शनिवार को भनेड़ा टोल पर चल रहे धरने पर पहुंचकर एसडीएम नजीबाबाद कुंवर बहादुर सिंह और एनएच के पीडी राजकुमार नागरवाल ने किसानों से बातचीत की। बता दें कि अब तक पांच दौर की वार्ता हो चुकी है। मगर कोई समाधान नहीं हो पाया है। किसानों का कहना है कि फोरलेन हाईवे के किरतपुर बाईपास और स्वाहेड़ी बाईपास में पुलों का निर्माण पूरा कर दिया जाए। तभी टोल की वसूली होने देंगे। उधर, एनएच की ओर से दस किसान नेताओं को नोटिस भी दिए जा चुके हैं। नोटिस में टोल के नुकसान की भरपाई किसानों से करने की बात कही गई है। जिसे लेकर भी किसानों में उबाल है।
उधर. किसानों ने 18 जुलाई को महापंचायत का ऐलान कर रखा है। भाकियू मण्डल अध्यक्ष मुरादाबाद बाबूराम तोमर, पश्चिमी यूपी महासचिव चौधरी कुलदीप सिंह, पश्चिमी यूपी सचिव दिनेश कुमार, तहसील अध्यक्ष नजीबाबाद देवदत शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष किरतपुर ऋषिपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुनेंद्र चौधरी, सोमपाल सिंह, संदीप सिंह, आदिल जैदी, रोहित राणा, अभिषेक चंगियांन, अंकित चौधरी, कपिल कुमार, बलवीर सिंह, सुमित कुमार, जय सिंह प्रधान, तुषार कुमार, संजीव कुमार आदि वार्ता में मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाकियू द्वारा अभी तक दिए गए मुद्दों ओर क्षेत्र वासियों के समस्याओं के समाधान न होने पर वार्ता विफल रहीं और 18 जुलाई को होने वाली महापंचायत में निर्णय लिया जाएगा। उधर, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कैलाश लांबा, भगत जी आदि भी धरनास्थल पर मौजूद रहे।