{"_id":"6887c5efd50677b83509e6d6","slug":"dfo-formed-a-team-to-investigate-illegal-encroachments-on-forest-land-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-156053-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वन भूमि पर अवैध कब्जों की जांच के लिए डीएफओ ने गठित की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वन भूमि पर अवैध कब्जों की जांच के लिए डीएफओ ने गठित की टीम
Tue, 29 Jul 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद। नांगलसोती के गंगा खादर क्षेत्र में वर्षों से वन विभाग की भूमि पर नजीबाबाद तहसील और उत्तराखंड के किसानों के कब्जे हैं। बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद के डीएफओ अभिनव राज ने हाल ही में शासन को भेजी गई रिपोर्ट में वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जों के मामले में विभागीय जांच कमेटी गठित की है। जांच कमेटी में साहनपुर के रेंजर राजेश शर्मा, कौड़िया के रेंजर सतीश शर्मा और बढ़ापुर के रेंजर रमेशचंद्र को शामिल किया है।
किसान अपनी जमीनों से लगी वन विभाग की भूमि को कब्जाकर वर्षों से गंगा खादर क्षेत्र में गन्ने की खेती करते आ रहे हैं। वन विभाग की ओर से पिलर लगाकर सीमांकन भी कराया जा चुका है। भूमि संबंधी विवाद का मामला नांगल क्षेत्र के राशिद उर्फ भूरे के माध्यम से शासन तक पहुंच चुका है। खसरा संख्या-256 और 257 की मिन जुमला वन भूमि पर अनेक किसानों के अवैध कब्जे हैं। इनमें वन विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी की पैतृक भूमि भी शामिल है। आरोप है कि वनकर्मी भी अन्य किसानों की भाति वन विभाग की भूमि पर खेती कर रहा है।