फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Development work will be done in Dhampur with Rs 56 crores

Bijnor News: धामपुर में 56 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

Sun, 03 Mar 2024 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Dhampur with Rs 56 crores
- नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास
विज्ञापन

- 35 लाख रुपये से होगा सीसी रोड और नाला निर्माण का कार्य


- स्योहारा चुंगी का अब नया नाम होगा सूर्यसेन तिराहा

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में शनिवार को वर्ष 2024- 25 में विकास कार्य कराने के लिए 56 करोड़ रुपए का बजट सर्वसम्मति से पास हुआ। पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह ने बताया कि पालिका की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए जेसीबी, पानी के टैंकर आदि के किराए में पहले की तुलना में वृद्धि की गई है। स्योहारा चुंगी के नाम को सूर्यसेन तिराहा रखा गया। करीब 35 लाख की लागत से सीसी रोड और नाला निर्माण कराने का भी प्रस्ताव पास हुआ।
सुभाष हाल में हुई बैठक में नगर विकास और नागरिकों के हितों को देखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हुए। बताया गया कि छह करोड़ 81 लाख 42 हजार 44 रुपये की धनराशि नगर पालिका खाते में अवशेष है। विकास कार्याें में लगभग 55 करोड़ आठ लाख रुपए का अनुमानित लागत आएगी।
विज्ञापन

नए विकास और सुंदरीकरण के कार्य कराने के भी कई प्रस्ताव पाए किए गए। कई स्थानों पर नई बेंच लगाने का भी प्रस्ताव पास हुआ। बोर्ड ने जेसीबी के किराए में 200 रुपये प्रति घंटा की बढ़ोतरी की है। अब 800 रुपये प्रति घंटा किराया देना होगा। टैंक क्लीनिंग मशीन के किराए में दुगनी वृद्धि की गई है। पहले टैंक क्लीनिंग मशीन का किराया एक हजार रुपये था, जो बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दिया गया है। पानी पानी के बड़े टैंकर का किराया 300 से बढ़कर 500 रुपये और छोटे टैंकर का किराया 200 से बढ़ाकर 300 रुपये किया गया है। स्योहारा चुंगी के नाम को बदल दिया गया है। अब इस तिराहे का नाम सूर्यसेन तिराहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड नंबर सात, वार्ड नंबर 16, वार्ड नंबर 17, वार्ड नंबर 24 में सीसी रोड और नाली निर्माण कराने का भी सदन में प्रस्ताव पास हुआ। अधिकांश नगर पालिका सदस्यों ने बैठक में प्रतिभाग किया। संचालन अधिशासी अधिकारी ओम गिरि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed