फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Easy travel for long routes, AC buses start from Bijnor, Najibabad

Bijnor News: लंबे रूट के लिए सुगम सफर, बिजनौर, नजीबाबाद से एसी बसें शुरू

Thu, 17 Sep 2026 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Easy travel for long routes, AC buses start from Bijnor, Najibabad
बिजनौर। लंबे रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए परिवहन निगम की ओर से एसी बसें शुरू की गई हैं। पहले चरण में बरेली और दिल्ली रूट के लिए बसों का संचालन शुरू किया गया है। एसी बसों के चलने से यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन


बिजनौर डिपो से दोपहर 12 बजे एक एसी बस बरेली के लिए रवाना होती है। यह बस बरेली पहुंचने के बाद हरिद्वार जाती है और वहां से बिजनौर लौटती है। इससे बिजनौर के साथ ही आसपास के यात्रियों को बरेली और हरिद्वार की ओर आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसी तरह बिजनौर डिपो से दोपहर 12 बजे एक अन्य एसी बस दिल्ली के लिए संचालित हो रही है। बिजनौर से दिल्ली का किराया 358 से 404 रुपये तक है। यह बस दिल्ली पहुंचने के बाद देहरादून होते हुए बिजनौर लौटती है। इसके अलावा नजीबाबाद से भी दिल्ली के लिए एसी बस सेवा शुरू की गई है। सुबह करीब साढ़े सात बजे यह बस नजीबाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होती है। साथ ही बिजनौर डिपो से सुबह 11 बजे, डेढ़ बजे और दो बजे एसी बस दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं।
विज्ञापन

डिपो इंचार्ज प्रदीप कुमार का कहना है कि रोडवेज की ओर से लंबे रूट पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इन बसों का संचालन शुरू किया गया है। इससे यात्रियों को सफर के दौरान गर्मी और उमस से राहत मिलने के साथ ही लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed