फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration of hope at District Women's Hospital

जिला महिला अस्पताल पर आशाओं का प्रदर्शन

Sun, 27 Sep 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of hope at District Women's Hospital
जिला महिला अस्पताल पर आशाओं का प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। आशा कार्यकर्ताओं ने जिला महिला अस्पताल की चिकित्सक डा. ऊषा और रेडियोलॉजिस्ट डा. कपिल चौधरी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए महिला अस्पताल में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान आशाओं ने सीएमओ को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

शनिवार को आशा कार्यकर्ता जिला महिला अस्पताल में एकत्रित हुईं और चिकित्सक डा. ऊषा तथा रेडियोलॉजिस्ट डा. कपिल चौधरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएमएस डा. आभा वर्मा को ज्ञापन देकर बताया कि वे जब अस्पताल में प्रसव के लिए किसी महिला को लेकर आती हैं तो स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. ऊषा और रेडियोलॉजिस्ट डा. कपिल चौधरी उनसे अभद्रता करते हैं। डा. ऊषा संबंधित आशा को मरीज के साथ अंदर नहीं जाने देतीं। आरोप है कि डा. ऊषा सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को उनके सेंट मैरी चौक के पास स्थित लक्ष्य अस्पताल भेजती हैं। इससे सरकारी अस्पतालों में अधिक से अधिक संख्या में प्रसव कराने की योजना को पलीता लगता है। प्रदर्शन करने वाली आशा कार्यकर्ताओं में प्रीति सिंह, पूनम देवी, रीता देवी, कमलेश, निर्देश, गुलिस्ता, सुनीता सिंह, रेखा देवी, रामरती, निधि रानी, ताहिरा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed