{"_id":"6365010eeecb6338f84580f4","slug":"dead-body-of-youth-found-in-bijnor-family-members-allege-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, अफसरों में मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, अफसरों में मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Fri, 04 Nov 2022 05:40 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 04 Nov 2022 05:40 PM IST
सार
Bijnor News: बिजनौर में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक की लाश एक अर्धनिर्मित दुकान में पड़ी मिली, जिससे सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के नहटौर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि छह दिन से लापता युवक का शव पीर की चुंगी के निकट मार्केट में एक अर्धनिर्मित दुकान में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई की है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
मोहल्ला गुलीतलाब निवासी 20 वर्षीय मौहम्मद सलमान पिछले छह दिनों से लापता था। बताया गया कि वह अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से गुमशुदगी की शिकायत की थी।
विज्ञापन
वहीं शुक्रवार को पीर की चुंगी के निकट मार्केट में बदबू आने पर कुछ दुकानदारों ने जाकर देखा। वहीं अर्धनिर्मित दुकान में युवक का शव गली-सड़ी अवस्था में पड़ा हुआ मिला। कुछ देर में ही उसकी शिनाख्त सलमान के रूप में हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शर्मनाक: CHC पर लापरवाही की हदें पार, शव को नोंच गए जानवर, अफसरों में मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। युवक चोरी आदि के कई मामलों में जेल जा चुका था। कोतवाल पंकज तोमर का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: MEERUT: पानी की टंकी से कूदी छात्रा, एम्स के लिए रेफर, कुत्ते की मौत से रातभर सदमे में रही गौरी