MEERUT: पानी की टंकी से कूदी छात्रा, अस्पताल में तोड़ा दम, कुत्ते की मौत से रातभर सदमे में थी गौरी
MEERUT : कुत्ते की मौत से सदमे में आई छात्रा पानी की टंकी से कूद गई। छात्रा को गंभीर हालत में एम्स के लिए रेफर किया गया था, जहां छात्रा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद में थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। डिफेंस एनक्लेव में शुक्रवार सुबह 10 बजे छात्रा गौरी (24) पानी की टंकी से कूद गई। वहीं गंभीर अवस्था में छात्रा को कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने छात्रा को एम्स के लिए रेफर कर दिया। वहीं छात्रा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: Murder: दगाबाज दोस्त ने दागी सीने में गोली, हिस्ट्रीशीटर की हत्या से हर कोई हैरान, सामने आई ये बड़ी बात
बताया गया कि छात्रा ने हाल ही में नीट क्वालीफाई किया था। छात्रा के पिता संजय त्यागी ने बताया कि वह जानवरों से अत्यधिक प्यार करती है। बुधवार को सड़क पर किसी कुत्ते की मौत हो गई थी। जिसके बाद से छात्रा रात भर सदमे में थी। फिलहाल परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
यह भी पढ़ें: अनोखे निकाह के गजब किस्से: ढाई फीट के अजीम को मिली हैं ग्रेजुएट बेगम, हैरान कर देगी ये सच्चाई, तस्वीरें भी खास