{"_id":"66da024ba06878da7b0f5d44","slug":"ddo-and-dpro-conducted-surprise-inspection-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-130104-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डीडीओ और डीपीआरओ ने किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डीडीओ और डीपीआरओ ने किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
हल्दौर। ब्लाॅक कार्यालय में डीडीओ व डीपीआरओ ने औचक निरीक्षण के अंतर्गत कार्यालय के दस्तावेजों की जांच की। इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत सहायकों, केयर टेकरों को प्रतिमाह उचित मानदेय दिलाए जाने की भी बात कही।
ब्लॉक कार्यालय में बृहस्पतिवार को जिला विकास अधिकारी रचना गुप्ता व डीपीआरओ रिजवान अहमद निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने गत वर्ष के अभिलेखों के ऑडिट की बारीकी से जांच की। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में धनराशि को आवश्यकता अनुसार उचित मात्रा में खर्च करने के निर्देश दिए। डीडीओ रचना गुप्ता ने ग्राम पंचायत में विकास के लिए आई धनराशि को खर्च नहीं करने पर नाराजगी जताई। इस दौरान बीडीओ विक्रम सिंह, एडीओ पंचायत सुशील कुमार, एडीओ आईएसबी अजयपाल सिंह, एडीओ समाज कल्याण रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।