फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cylinders are being distributed amidst the chaos, there is also difficulty in getting KYC done.

Bijnor News: हंगामे के बीच बंट रहे सिलिंडर, केवाईसी कराने में भी परेशानी

Mon, 27 Apr 2026 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Cylinders are being distributed amidst the chaos, there is also difficulty in getting KYC done.
नजीबाबाद। इंडेन गैस सर्विस पर उपभोक्ताओं का हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा। एजेंसी स्वामी और उपभोक्ताओं के लिए ओटीपी और केवाईसी अब बड़ी समस्या बन रही है।
विज्ञापन

इंडेन गैस सर्विस नजीबाबाद कार्यालय और गोदाम पर सवेरे से ही लोग झुलसाने वाली गर्मी के बावजूद रसोई गैस लेने के लिए पहुंच रहे हैं। उपभोक्ता बुक कराई गैस की होम डिलीवरी कई- कई दिन बाद न होने को लेकर हंगामा कर रहे हैं। बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता कार्यालय पहुंच रहे हैं, जिनके कनेक्शन केवाईसी न होने से लॉक हो चुके हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के केवाईसी के बाद ही गैस बुकिंग संभव है।
विज्ञापन

इंडेन गैस एजेंसी स्वामी रोहित राज ने बताया कि बुक कराई गई रसोई गैस की लगातार होम डिलीवरी कराई जा रही है। रविवार को पहले 17 अप्रैल तक बुक कराए गए सिलिंडरों की होम डिलीवरी दी गई। उसके बाद अन्य तिथियों में बुक गैस के सिलेंडर उपभोक्ताओं को भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडेन गैस एजेंसी के करीब पांच हजार बुक कनेक्शन पेंडिंग में हैं। बुक गैस वितरण में ओटीपी आने में चार घंटे से कई -कई घंटे विलंब हो रहा है। कुछ उपभोक्ता ऐसे भी हैं, जिन्हें कई दिन बाद भी ओटीपी नहीं मिला है। एजेंसी स्वामी रोहित राज ने रविवार रात तक रसोई गैस सिलिंडर वितरण कराने की जानकारी दी। एजेंसी स्वामी ने कहा कि अगर गैस बची रही तो सोमवार को अवकाश के बाद भी गैस सिलिंडर वितरण कराए जाएंगे। एजेंसी कार्यालय पर केवाईसी के लिए अलग से स्टाफ लगाया गया है। अभी भी इंडेन गैस के लगभग सात से आठ हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनकी उपभोक्ताओं की पूर्व में केवाईसी नहीं हो पाई है।
उधर भारत गैस एजेंसी गोदाम पर भी भीषण गर्मी के चलते उपभोक्ताओं ने लंबी कतारों में घंटों खड़े होकर गैस सिलिंडर प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed