फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cylinders are being distributed amidst the chaos, there is also difficulty in getting KYC done.

Bijnor News: नहटौर ब्लॉक के सभी 35,489 राशन कार्ड धारक ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ेंगे

Mon, 27 Apr 2026 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Cylinders are being distributed amidst the chaos, there is also difficulty in getting KYC done.
धामपुर। अब सभी राशन कार्डधारकों को उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़ा जाएगा, जिससे राशन कार्डधारकों को सरकार की ओर से मिशन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके। महिलाएं आर्थिक रूप से संपन्न होकर देश की तरक्की में योेगदान दे सकें। नहटौर ब्लॉक में 35,489 राशन कार्डधारक ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ेंगे। 24 अप्रैल से जोड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है, जो आठ मई तक चलेगा।
विज्ञापन

नहटौर ब्लॉक क्षेत्र के सहायक विकास अधिकारी आईएसबी दीनदयाल सिंह ने बताया कि नहटौर ब्लॉक क्षेत्र में 96 ग्राम पंचायतों में 35,489 राशन कार्डधारक हैं। अब इन सभी राशन कार्ड धारकों को मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन में शामिल किया जाएगा, जिससे इन राशन कार्डधारकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो। राशन कार्डधारक उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित विभिन्न कोर्स एवं रोजगार प्राप्त कर आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। बताया कि विभाग की ओर से 24 अप्रैल से मिशन की सभी समूह की महिलाओं, समूह सखी, आजीविका सखी आदि ने राशन डीलरों के सहयोग से संबंधित राशन कार्ड धारकों से बैंक की किताब की फोटो कॉपी, दो फोटो और उनके आधार कार्ड प्राप्त कर मिशन से जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बताया कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन रोजगार की दृष्टि से देश में नंबर वन चल रहा है। मिशन से जुड़ी महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। देश की तरक्की में अपना योगदान दे रही हैं। नहटौर ब्लॉक में लगभग 1712 समूह संचालित हैं। समूह के जरिए 19,000 से अधिक महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देकर आर्थिक रूप से न केवल मजबूत हो रही हैं बल्कि देश की तरक्की में योगदान देकर दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed