फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CRPF jawan dies of brain hemorrhage, body reaches village

Bijnor News: ब्रेन हेमरेज से सीआरपीएफ के जवान का निधन, गांव पहुंचा शव

Tue, 28 Jan 2025 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan dies of brain hemorrhage, body reaches village
कादराबाद क्षेत्र के गांव मीरापुर के सीआरपीएफ के जवान की मौत पर पर विलाप करते परिजन। संवाद
बिजनौर, कादराबाद। क्षेत्र के गांव मीरापुर निवासी मेघालय में तैनात सीआरपीएफ के जवान मुकेश (48) की ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज के चलते मृत्यु हो गई। मृतक का शव घर पहुंचने पर परिजनों सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर बाद मुकेश के शव का सैन्य सम्मान के साथ गमगीन माहौल में कालागढ़ रामगांगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव मीरापुर साउथ निवासी सीआरपीएफ के जवान मुकेश पुत्र थानी सिंह की मौत की सूचना पर गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार की सुबह मृतक जवान का शव सैनिक टुकड़ी के साथ गांव पहुचा। जिसका दोपहर बाद कालागढ़ रामगंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुकेश के पुत्र अंश कटारिया को बटालियन द्वारा तिरंगा सौंपा गया। इक्कीस राउंड फायरिंग कर सैनिक टुकड़ी ने उनके सम्मान में सलामी दी।
विज्ञापन

मृतक के शव को लेकर पहुंचे उन्हीं की बटालियन के सिपाही अरविंद कुमार ने बताया कि मुकेश वर्तमान में मणिपुर संजम चिरांग वेस्ट इम्फाल हेड क्वार्टर 158 बटालियन सीआरपीएफ में सिपाही के पद पर तैनात थे। 11 जनवरी को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद पहले उनका उपचार सैनिक अस्पताल में हुआ। किंतु सुधार न होने पर उन्हें सीजा हॉस्पिटल मणिपुर में भर्ती कराया गया। जहां 25 जनवरी को ब्रेन हेमरेज होने के चलते शाम साढ़े सात बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मृतक मुकेश 2002 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था।

जिसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। वहीं दो छोटे भाई गांव में ही रहकर खेती कर रहे हैं। पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed