{"_id":"6068af2a8ebc3ecabd525292","slug":"crown-stolen-from-shivshakti-dham-temple-nazibabad-news-mrt5328729168","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवशक्ति धाम मंदिर से मुकुट चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवशक्ति धाम मंदिर से मुकुट चोरी
विज्ञापन
शिवशक्ति धाम मंदिर से मुकुट चोरी
नजीबाबाद। आदर्श नगर पुलिस चौकी के सामने स्थित शिवशक्ति धाम मंदिर से शनिदेव की मूर्ति पर लगा मुकुट चोरी हो गया। मुकुट चोरी करने वाला युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
कोतवाली मार्ग पर सीकेआई चौराहा स्थित शिवशक्ति धाम मंदिर से शनिवार को दिन में लगभग 12:30 बजे एक युवक ने मंदिर में स्थित शनिदेव की मूर्ति पर लगा हजारों रुपये का मुकुट चोरी कर लिया। बताया जाता है कि मुकुट सोने व चांदी का मिश्रित था। मंदिर पर पूजा करने आए एक श्रद्धालु ने मंदिर संचालक एवं निकट स्थित स्टूडियो स्वामी राजपाल चौहान को शनिदेव की मूर्ति का मुकुट चोरी होने की जानकारी दी।
शिवशक्ति धाम मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक मूर्ति से मुकुट चुराता हुआ कैद हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी है। शिवशक्ति धाम मंदिर से कई बार चोरी हो चुकी है। राजपाल चौहान ने पुलिस को तहरीर सौंपकर चोरी के खुलासे की मांग की है।