{"_id":"6834be8fa72f8bd811073f0b","slug":"crowds-gathered-at-the-railway-station-no-space-available-in-trains-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-150839-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, ट्रेनों में नहीं मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, ट्रेनों में नहीं मिली जगह
विज्ञापन
नजीबाबाद। जोगीरम्पुरी दरगाह पर आयोजित कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वापसी में जायरीनों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी जायरीनों को वापसी के लिए ट्रेनों में खड़े होकर और दरवाजों पर लटक कर जाना पड़ा।
नजफ-ए-हिंद जोगीरम्पुरी की चार रोजा सालाना मजलिसों में लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद अकीदतमंद आए हुए थे। सालाना मजलिसों के अंतिम दिन 25 मई को दोपहर से ही दरगाह से जायरीनों ने वापसी शुरू कर दी। देर शाम और रात तक सहारनपुर, हरिद्वार से लखनऊ दिशा में जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रही। अनेक यात्रियों को जगह न मिलने पर बाद में आने वाली ट्रेनों के इंतजार में घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ी।
आरक्षण करने वाले यात्री रहे परेशान
दरगाह की मजलिसों के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षण कराने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेनों में साधारण श्रेणी में भीड़ बढ़ने पर लोग आरक्षण वाले कोचों में चढ़ गए, जिससे पूर्व से आरक्षण कराने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।