फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crops submerged due to rain, farmers worried

बारिश से फसलें जलमग्न, किसान चिंतित

Tue, 11 Oct 2022 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Crops submerged due to rain, farmers worried
नजीबाबाद के हुसैनपुर क्षेत्र में धान की फसल हुई जलमग्न। - फोटो : NAZIBABAD
बारिश से फसलें जलमग्न, किसान चिंतित
विज्ञापन

बिजनौर। पिछले चार दिन से जनपद में बारिश हो रही है। बारिश सोमवार सुबह रुक गई, लेकिन खेतों में पानी भरा रहा और दिनभर हवा चलती रही। बारिश से धान एवं उड़द की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग के आकलन में धान को करीब बीस प्रतिशत तथा उड़द को 25 प्रतिशत का नुकसान सामने आया है।
बरसात के माह में बारिश की कमी रही, लेकिन अक्तूबर में 290 मिलीमीटर बारिश हो गई है। बेमौसम बारिश फसलों के लिए आफत बन गई है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ गई। रविवार रात रुक रुक कर बारिश होती रही। सोमवार सुबह जनपद में बारिश रुक गई, लेकिन दिनभर बादल छाए रहे। बारिश के बाद तेज हवा चलने से धान की फसलें और गिर र्गइं। गन्ने की फसल भी गिर रही है। इससे गन्ने के उत्पादन पर भी असर पड़ेगा। खेतों में भी पानी से पशुचारा काटने में किसानों को परेशानी उठानी पड़ी है।
विज्ञापन

- मौसम से झेलनी पड़ी दोहरी मार
किसान मास्टर विजयपाल सिंह, तेगबहादुर सिंह, धर्मवीर सिंह धनकड़ ने कहा कि मौसम की बेरुखी से किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। पहले सूखे और अब बारिश ने धान, उड़द, सब्जी की फसल को 20 से 30 प्रतिशत नुकसान है। अभी खेतों में पानी भरा हुआ है और हवा चलने लगी है। इससे बाकी खड़ी धान व गन्ने की फसल भी गिर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
विभागीय कर्मचारियों से बारिश से फसलों के नुकसान का आकलन कराया गया है। इसमें करीब 20 प्रतिशत धान और 25 प्रतिशत उड़द की फसल को नुकसान की आशंका है। रिपोर्ट विभाग मुख्यालय को भेज दी गई है।
-डॉ. अवधेश मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी

नजीबाबाद के बाजोपुर क्षेत्र में वर्षा से गिरी गन्ने की फसल।

नजीबाबाद के बाजोपुर क्षेत्र में वर्षा से गिरी गन्ने की फसल।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed