फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crops submerged due to breakage of minor canal track

Bijnor News: माइनर नहर पटरी टूटने से जलमग्न हुईं फसलें

Wed, 16 Jul 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 16 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Crops submerged due to breakage of minor canal track
मंडावली -गांव राहतपुर खुर्द के निकट टूटा माइनर पटरी मार्ग।
मंडावली। गांव राहतपुर खुर्द के निकट पूर्वी गंग नहर के माइनर की पटरी टूटने से किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं। पटरी से किसानों का आवागमन भी बंद हो गया।
विज्ञापन

गांव राहतपुर खुर्द के निकट पानी के तेज बहाव से माइनर की पटरी टूट गई। माइनर का पानी आसपास के खेतों में भर गया। किसान कपिल राजपूत, दिनेश, प्रमोद हनीफ मोहम्मद उमर आदि ने बताया कि माइनर पटरी टूट जाने से माइनर का पानी किसानों के खेतों में जा रहा है। खेतों में ज्यादा पानी होने से किसानों की फसलें बर्बाद होने की कगार पर है। किसानों ने सिंचाई विभाग से नहर पटरी मार्ग को ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, सिंचाई विभाग के जेई अवनीश कुमार ने बताया कि एक किसान ने धान लगाने के लिए रात में नहर की पटरी काटकर खेत में पानी चलाया था। पानी के तेज बहाव में पटरी मार्ग की अधिक मिट्टी बह गई। फिलहाल मिट्टी नहीं मिल रही है। एक-दो दिन में मिट्टी तलाश कर नहर पटरी ठीक कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed