फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crocodile entered Chahadwala's house, forest workers caught it

Bijnor News: चाहड़वाला के घर में घुसा मगरमच्छ, वनकर्मियों ने पकड़ा

Wed, 09 Jul 2025 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Crocodile entered Chahadwala's house, forest workers caught it
मंडावर क्षेत्र के गांव चाहडवाला में ग्रामीणों ने पकड़ा मगरमच्छ। स्रोत ग्रामीण
चंदक (बिजनौर)। थाना क्षेत्र मंडावर के गांव चाहड़वाला निवासी शीशराम सिंह के घर में सोमवार की रात्रि पास के तालाब से निकल कर एक मगरमच्छ घुस गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह परिजन सोकर उठे तो मगरमच्छ को देख उनके होश उड़ गए। पता लगते ही शीशराम सिंह के घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़कर अपने साथ ले गई। ग्रामीणों ने बताया कि शीशराम सिंह का घर तालाब के पास है। घर का पानी तालाब में जाता है। मगरमच्छ पानी के रास्ते घर में आ गया।

आशंका है कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छ गंगा से निकलकर तालाब में आ गया होगा। वन दरोगा रुचित चौधरी ने बताया कि टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ कर ले आई है। उसे नदी में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed