फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uncontrolled truck entered the school

ट्रक अनियंत्रित होकर स्कूल में घुसा

Mon, 11 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 11 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck entered the school
ग्राम खासपुरा में दीवार तोड़ता हुआ प्राथमिक विद्यालय में घुसा बेकाबू ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
हल्दौर में गांव खासपुरा में अनियंत्रित ट्रक ने 63केवीए के ट्रांसफार्मर वाले खंभे व प्राथमिक विद्यालय के भवन की दीवार तोड़ दी। चालक व परिचालक फरार हो गए। मुख्य अध्यापक ने मामले की तहरीर दी है। मौके पर किसी के मौजूद न होने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

रविवार तड़के आम की पेटियों से लदा ट्रक जिला सहारनपुर से बिहार जा रहा था। गांव खासपुरा में बिजनौर-नूरपुर मार्ग के निकट स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने डबलपोल पर 63 केवी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। ट्रक बेकाबू होकर विद्युत पोल से जा टकराया। टक्कर से दोनों खंभे टूट गए और ट्रांसफार्मर ट्रक की बॉडी के ऊपर आ गिरा। ट्रक ट्रांसफार्मर सहित प्राथमिक विद्यालय की दीवार से जा टकराया। इससे प्राथमिक विद्यालय के भवन की दीवार पूरी तरह टूट गई। टक्कर से आसपास लोग जाग गए और मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख ट्रक चालक व परिचालक भाग गए। मुख्य अध्यापक मुकेश कुमार ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से गांव खासपुरा, उमरीबड़ी, गाजीपुर आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed