फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The dream of a job abroad, found the pavement

सपना विदेश में नौकरी का, मिला फुटपाथ

Sun, 15 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 15 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
The dream of a job abroad, found the pavement
नजीबाबाद। साहनपुर से नौकरी के लिए विदेश भेजे गए दो युवक लाखों की ठगी का शिकार हो गए। कबूतरबाजों ने धोखे से युवकों को टूरिस्ट वीजा थमा दिया। एक माह दुबई में फुटपाथ पर भटकने के बाद दोनों अपने वतन वापस लौट आए।
विज्ञापन


नगर पंचायत साहनपुर के मोहल्ला मेमरान निवासी मो. महताब और मो. फहीम का विदेश में नौकरी कर परिवार को आर्थिक संकटों से उबारने का स्वप्न काफूर हो गया। एक माह विदेश में फुटपाथ पर भटकने के बाद लौटे मायूस युवकों ने मीडिया को आप बीती सुनाई।
विज्ञापन


मजदूरपेशा परिवार के महताब और फहीम ने बताया कि मोहल्ला सब्नीग्रान निवासी दंपति ने उन्हें वेल्डिंग और कंप्यूटर हार्डवेयर का काम दिलाने के नाम पर दो-दो लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ अक्तूबर को उन्हें एयरपोर्ट पर धोखे से टूरिस्ट वीजा यह कहते हुए थमा दिया कि उन्हें विदेश पहुंचने पर एक व्यक्ति एयरपोर्ट पर लेने पहुंचेगा। घंटों भटकने के बाद दोनों युवकों ने कई रातें फुटपाथ पर बिताईं। दोनों ने साहनपुर में फोन पर परिजनों को धोखाधड़ी की जानकारी दी।

बताया कि परिजनों से संपर्क करने पर दंपति उन्हें कई दिनों तक नौकरी मिल जाने का झांसा देता रहा और बाद में मोबाइल बंद कर लिया।

दोनों के साथ ले गए पैसे खत्म होने पर साहनपुर के चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी एवं परिजनों ने दुबई में रह रहे क्षेत्रीय युवकों नवेद और दानिश से संपर्क कर उनकी मदद कराई। साहनपुर चेयरमैन ने दोनों युवकों को टिकट के पैसे भेजे। लगभग एक माह भटकने के बाद महताब और फहीम नौ नवंबर को भारत पहुंचे।

पीड़ितों ने कहा कि साहनपुर का युवक फुरकान भी ठगी का शिकार होकर साहनपुर लौटा है। आरोप है कि साहनपुर के ही नवाब और बबलू को विदेश भेजने के नाम पर कबूतरबाज हजारों रुपये वसूल कर चुका है। अभी उन्हें वीजा नहीं दिया गया।


महताब एवं फहीम के परिवार ने दंपति पर धोखाधड़ी से विदेश में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी की रिपोर्ट दर्ज करने का फैसला लिया है।

थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने मामला संज्ञान में न होने की बात कही। कहा कि यदि पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराते हैं, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

कर्ज में डूबे परिवार
कबूतरबाजी का शिकार महताब और फहीम ने बताया कि उनके परिजनों ने कर्ज पर पैसा लेकर उन्हें नौकरी के लिए विदेश भेजा था। उनके परिजन लाखों के कर्ज पर डूब चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed