फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stay in the episode Principal

प्रधान चुनाव प्रकरण में स्टे

Thu, 12 Jan 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के  केलनपुर में हुए ग्राम प्रधान के चुनाव में पुनर्मतगणना परिणाम पर एडीजे धर्मराज मिश्र ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 18 जनवरी को होगी। 
विज्ञापन

एसडीएम ने निर्वाचित ग्राम प्रधान राजीव कुमार के चुनाव की पुनर्मतगणना कराकर उसके चुनाव को छह जनवरी को निरस्त कर दिया था। पराजित प्रत्याशी देवेंद्र सिंह को सात वोट से विजयी घोषित कर दिया था। एसडीएम के इस आदेश के खिलाफ राजीव कुमार ने जिला जज कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस मामले की सुनवाई बुधवार को एडीजे धर्मराज मिश्र की कोर्ट में हुई। कोर्ट में दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए। एडीजे ने इस मामले में निगरानी को पंजीकृत करते हुए स्टे प्रार्थना पत्र व निगरानी पर 18 जनवरी को सुनवाई की तिथि नियत की है। कोर्ट ने कहा सुनवाई तक यथास्थिति बनाई रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed