शाहनवाज को मेरठ जेल शिफ्ट किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद थाने के गांव कनकपुर निवासी शाहनवाज अंसारी जानलेवा हमले के साथ गैंगस्टर के मामले में जेल में काफी दिनों से बंद है। दुष्कर्म के आरोपी अनवारूल हक के जेल में जाने के बाद पिछले दिनों किसी बात पर अनवारूल हक व पेद्दा कांड में जेल में बंद ऐश्वर्य चौधरी मौसम में तकरार हो गई थी। अनवारूल हक की ओर से शाहनवाज अंसारी कूद पड़ा और बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। प्रशासनिक आधार पर उसे मेरठ जेल शिफ्ट कर दिया गया है। जेल अधीक्षक दिनेशचंद्र मिश्रा ने शाहनवाज को मेरठ जेल शिफ्ट करने की पुष्टि की है।