{"_id":"586fe4494f1c1bcf571590cc","slug":"mla-mohammad-ghazi-cases-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक मोहम्मद गाजी पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक मोहम्मद गाजी पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में धामपुर के बसपा प्रत्याशी विधायक मोहम्मद गाजी व उनके समर्थकों के खिलाफ शेरकोट में झंडे उतारने के दौरान अफसरों के साथ हुई बदसलूकी के मामले में शेरकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने से विधायक व उनके समर्थकों में खलबली मची है।
बृहस्पतिवार को शेरकोट के मोहल्ला इमामबाड़ा में तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम दीवारों पर लगे पोस्टर व झंडी उतारने के लिए गई थी। आरोप है कि टीम घरों से झंडे उतारने लगी। विधायक मोहम्मद गाजी बड़ी तादाद में अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। तहसीलदार सुरेश कुमार से उनकी नोकझोंक हो गई। विधायक ने कहा कि झंडे व बैनर उतारने में पक्षपात नहीं होना चाहिए।
इस बात को लेकर काफी देर तक हंगामा रहा। तहसीलदार सुरेश कुमार ने शेरकोट थाने में विधायक मोहम्मद गाजी व उनके तमाम समर्थकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, टीम के साथ अभद्रता करने, आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करने समेत लोकप्रतिनिधि अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने से विधायक व उनके समर्थकों में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी अजय साहनी ने विधायक व उनके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है। एसपी ने कहा कि कचुनाव के दौरान हरकत करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।