{"_id":"6b09af912623c4229905f579","slug":"differently-abled-woman-accuses-son-and-relatives-of-assault-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106793-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दिव्यांग महिला ने बेटे और रिश्तेदारों पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दिव्यांग महिला ने बेटे और रिश्तेदारों पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन
दौराला - पीड़िता विकलांग महिला मुकेश देवी। स्रोत - स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मंडोरा गांव निवासी दिव्यांग मुकेश देवी ने अपने बेटे और रिश्तेदारों पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और कई बार हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
शिकायत पत्र में मुकेश देवी ने बताया कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और घर पर अकेली रहती हैं। आरोप है कि उनके छोटे बेटा सुनील और अन्य रिश्तेदार घर पर आए और उनके साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने हाथ-पैर पकड़कर उनके मुंह पर थप्पड़ और घूंसे मारे। अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी उनका बेटा सुनील घर पर आकर जान से मारने की धमकी देता है।
उनके साथ कई बार मारपीट की गई और रिश्तेदारों को बुलाकर भी उन्हें पीटा गया। दिव्यांग होने के कारण वह विरोध नहीं कर पाती हैं। आरोप है कि थाना दौराला में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने डॉ. मीनाक्षी भराला से मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है। डॉ. मीनाक्षी भराला ने बताया कि उक्त प्रकरण में पुलिस के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर महिला को न्याय दिलाया जाएगा।