{"_id":"6b09aaa7cc3665ebdd082187","slug":"11-million-visitors-arrived-at-the-fair-yet-traffic-flow-remained-smooth-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-165097-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मेले में पहुंचे 11 लाख दर्शक पहुंचे, फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था रही सुचारू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मेले में पहुंचे 11 लाख दर्शक पहुंचे, फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था रही सुचारू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) के दौरान भारत मंडपम और प्रगति मैदान के आसपास यातायात व्यवस्था संभालने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए। मेले में प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख लोगों की आवाजाही और कुल 11 लाख से अधिक दर्शकों के पहुंचने के बावजूद यातायात सुचारू रखने का दावा किया गया है। पिछले वर्ष के मुकाबले ट्रैफिक जाम संबंधी शिकायतों में करीब 61 फीसदी कमी आई।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ( ट्रैफिक) दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मेले के दौरान प्रतिदिन जरूरत के हिसाब से 160 से 250 यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए पहले से संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए थे। इसके अलावा पार्किंग स्थल निर्धारित करने के साथ 25 पिकअप और ड्रॉप प्वाइंट बनाए गए, ताकि यात्रियों को उतरने और चढ़ने में परेशानी न हो। ओला, उबर और अन्य ऐप आधारित कैब सेवाओं को भी निर्धारित स्थानों पर संचालित कराया गया।
14 से 26 नवंबर के बीच 217 वाहनों के किये चालान : यातायात नियमों के उल्लंघन पर 217 चालान किए और 21 वाहनों को टो किया गया। पुलिस के मुताबिक, पिछले वर्षमेले के दौरान जाम से संबंधित 31 शिकायतें मिली थीं, जबकि इस बार यह संख्या घटकर 12 रह गई। ट्रैफिक पुलिस ने मेले में जागरूकता के लिए यातायात, नारकोटिक्स और स्पुवैक के पवेलियन भी लगाए।