Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   17 year teenager killed another minor battling for life begusarai bihar news

बिहार: बेगूसराय में सरेशाम ताबड़तोड़ फायरिंग, 17 साल के किशोर की मौत; एक युवक गंभीर घायल

Fri, 27 Nov 2026 09:47 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2026 09:47 PM IST
सार

बेगूसराय के बरौनी में शुक्रवार शाम सरेशाम गोलीबारी की घटना में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना निपनियां मध्य विद्यालय के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसपी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
17 year teenager killed another minor battling for life begusarai bihar news
घटना की जांच करते पुलिस पदाधिकारी

विस्तार

बेगूसराय जिले के फुलवड़िया थाना क्षेत्र के बरौनी नगर परिषद के वार्ड संख्या 24 स्थित निपनियां मध्य विद्यालय के समीप शुक्रवार की शाम करीब छह बजे गोलीबारी की सनसनीखेज घटना हुई। इस वारदात में गोली लगने से 17 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 17 वर्षीय एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सरेशाम हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान निपनियां मधुरापुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी अमित कुमार सिंह के पुत्र आदित्य कुमार (17) के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी-1 पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी अरविंद सिंह के पुत्र सतीश कुमार (17) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फुलवड़िया थाना पुलिस और तेघड़ा डीएसपी को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी कृष्ण कुमार, फुलवड़िया थाना के पुलिस पदाधिकारी अभिषेक कुमार, 112 हेल्प डेस्क के पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बरौनी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। घायल सतीश का इलाज जारी है। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने अस्पताल और घटनास्थल पहुंचकर की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक और घायल के परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की। एसपी ने एफएसएल टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने और जांच करने का निर्देश दिया।


ये भी पढ़ें- बिहार: 'सुप्रीम कोर्ट का फैसला विनम्रता से स्वीकार, पर साजिश के तहत फंसाया गया'; पैतृक गांव में बोले आनंद मोहन

गोली किसने चलाई, कारण अब तक स्पष्ट नहीं
फिलहाल गोलीबारी के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और न ही गोली चलाने वाले की पहचान हुई है। स्थानीय लोगों के बीच घटना को स्मैक जैसे नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री और सेवन से जोड़कर चर्चा की जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लोगों के अनुसार, घटनास्थल सुनसान इलाका है, जहां संदिग्ध गतिविधियों की आशंका बनी रहती है। घटना के समय पांच-छह संदिग्ध लोगों की मौजूदगी की भी चर्चा है।

पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर घटना की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed