Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Differently-abled woman accuses son and relatives of assault

Meerut News: दिव्यांग महिला ने बेटे और रिश्तेदारों पर लगाया मारपीट का आरोप

Fri, 27 Nov 2026 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
Differently-abled woman accuses son and relatives of assault
दौराला - पीड़िता विकलांग महिला मुकेश देवी। स्रोत - स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। मंडोरा गांव निवासी दिव्यांग मुकेश देवी ने अपने बेटे और रिश्तेदारों पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और कई बार हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
शिकायत पत्र में मुकेश देवी ने बताया कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और घर पर अकेली रहती हैं। आरोप है कि उनके छोटे बेटा सुनील और अन्य रिश्तेदार घर पर आए और उनके साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने हाथ-पैर पकड़कर उनके मुंह पर थप्पड़ और घूंसे मारे। अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी उनका बेटा सुनील घर पर आकर जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन

उनके साथ कई बार मारपीट की गई और रिश्तेदारों को बुलाकर भी उन्हें पीटा गया। दिव्यांग होने के कारण वह विरोध नहीं कर पाती हैं। आरोप है कि थाना दौराला में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने डॉ. मीनाक्षी भराला से मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है। डॉ. मीनाक्षी भराला ने बताया कि उक्त प्रकरण में पुलिस के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर महिला को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed