फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The policemen tried to crush

पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश

Sat, 23 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 23 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
The policemen tried to crush
मंडावर में पकड़े गए गोवंश तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
मंडावर में कटान के लिए गाय ले जा रहे गो-तस्करों को पुलिसकर्मियों ने रुकने को कहा तो तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर ही गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। कीचड़ में फंसने पर गाड़ी छोड़कर फरार हो रहे दोनों तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

एसआई सहजोर सिंह बृहस्पतिवार शाम कांस्टेबल सचिन और श्रीराम के साथ गश्त पर थे। उनको भोजपुर गांव के पास टाटा मैजिक में कटान के लिए गाय ले जाने की सूचना मिली। वहां जाकर उन्होंने भोजपुर से आ रहे एक टाटा मैजिक चालक को रुकने को इशारा किया तो चालक ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करते हुए गाड़ी तेजी से भगा दी, लेकिन कुछ दूर आगे कीचड़ होने के कारण टाटा मैजिक कीचड़ में फंस गई। गाड़ी से दो तस्कर निकलकर भागे तो पुलिस ने उनको दबोच लिया। टाटा मैजिक से पुलिस को एक गाय बरामद हुई। गाय के चारों पैर बांधकर उसे गाड़ी में लिटाया गया था। गाड़ी से कटान में प्रयोग होने वाले कुल्हाड़ी, छूरा, रस्सी व प्लास्टिक की बोरी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम थाना कोतवाली शहर के गांव मुस्तफाबाद निवासी सलीम व काजीवाला निवासी सद्दाम बताए। एसओ सुरेंद्र सिंह पचौरी के अनुसार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed