{"_id":"58542e5e4f1c1b310e649efa","slug":"bruki-put-a-dent-in-sbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरूकी एसबीआई में लगाई सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरूकी एसबीआई में लगाई सेंध
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
बरूकी में एसबीआई की दीवार में लगाया गया नकब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात में चोरों ने गांव बरूकी की एसबीआई शाखा की दीवार मेें नकब लगाकर दो कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन और वीडीआर चोरी कर ली। चोरों ने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर तिजोरी की दीवार भी तोड़ डाली। लेकिन चोर नगदी नहीं ले जा सके। चोरी की सूचना से बैंक के स्टाफ में हड़कंप मच गया।
बैंक और पुलिस अफसरों ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। डॉग स्कवायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी छानबीन की। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा दी है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बरूकी में स्थित एसबीआई की शाखा के पीछे श्री धर्मा सिंह जूनियर हाई स्कूल हैं। बृहस्पतिवार रात चोरों ने स्कूल के पास स्थित बैंक शाखा की दीवार में नकब लगाकर बैंक के अंदर प्रवेश किया। चोरों ने स्टॉग रूम का ताला तोड़कर तिजोरी से नगदी निकालने का प्रयास किया। लेकिन वे इसमें विफल रहे। चोर बैंक से दो कंप्यूटर सैट, दो प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरे की स्कीन और वीडीआर चोरी करके ले गए। उधर, शुक्रवार को शाखा प्रबंधक महेश चंद आर्य के बैंक पहुंचने पर चोरी का पता चला। शाखा प्रबंधक ने विभाग के आला अफसरों और पुलिस को घटना की सूचना दी। सीओ नगीना, कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद यादव, रीजनल मैनेजर बिजनौर रमेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिजनौर से डॉग स्कवायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाया। बैंक की दीवार और तिजोरी के फिगंर प्रिंट भी लिए गए। डॉग स्कवायड की टीम ने जंगल में चोरी गए सामान की तलाश की।