फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhairavnath's statue breaks in Mahakalika temple

महाकालिका मंदिर में भैरवनाथ की मूर्ति खंडित

Sat, 10 Mar 2018 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Sat, 10 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bhairavnath's statue breaks in Mahakalika temple
खंडित की गई मूर्ति। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के झालू मार्ग पर महाकालिका मंदिर में शनिवार की सुबह शरारती युवक ने भगवान भैरवनाथ की मूर्ति खंडित कर माहौल को खराब करने की कोशिश की। युवक ने मंदिर भगवान भैरवनाथ की मूर्ति का एक हाथ तोड़ दिया। इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। मूर्ति खंडित होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने इस मामले में घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस ने मूर्ति तोड़ने के आरोप में मानसिक रूप से बीमार युवक को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने सलवार-कुर्ता पहन रखा है।
विज्ञापन
झालू मार्ग पर महाकालिका मंदिर है। मंदिर में भगवान भैरवनाथ की मूर्ति लगी हुई है। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे कुछ श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। उन्होंने भैरवनाथ की मूर्ति टूटी देखी। भक्तों ने मंदिर के पुजारी चंद्रप्रकाश को इसकी सूचना दी। पुजारी ने मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पुलिस को इस बारे में अवगत कराया। सीओ सिटी गजेंद्र पाल सिंह, शहर कोतवाल फतेह सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि भगवान भैरवनाथ की मूर्ति का दायां हाथ तोड़ा गया है। टूटा हुआ हाथ वहीं मिला। हाथ का पंजा गायब था। मंदिर के तीन ताले तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया गया। मंदिर में मूर्ति टूटने की सूचना पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा तमाम लोग पहुंच गए। इन लोगों ने मूर्ति तोड़ने वालों को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस से की। पुलिस ने मंदिर के पास से एक मानसिक युवक को दबोचा है। शहर कोतवाल फतेह सिंह के मुताबिक इस युवक ने ही मंदिर की मूर्ति को तोड़ा है।
विज्ञापन
सुबह पांच बजे भी यह युवक मंदिर परिसर में घूमता देखा गया था। कोतवाल ने बताया कि शुक्रवार की रात में करीब डेढ़ बजे भैरवनाथ मंदिर के पीछे रहने वाले परिवार का दरवाजा खोलकर यह युवक घर में घुसा। युवक पशुओं को ओढ़ाने वाला तिरपाल वहां से ले आया। सुबह तिरपाल में लिपटा यह युवक परिजनों के पास मंदिर के पास पड़ा मिला है। युवक सलवार कुर्ता पहन रखा है। अपने बारे में वह कुछ नहीं बताया। कोतवाल को डायरी पर अपना नाम मुन्ना लाल लिखकर दिया है। पूछताछ करने वर एक बार उसने अपने को छत्तीसगढ़ का बताया। अपने को वह सूर्य भी कह रहा है। कोतवाल के मुताबिक इस युवक ने ही मंदिर में मूर्ति का हाथ तोड़ा है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुनील जिंदल के मुताबिक पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है। टूटी मूर्ति को ठीक कराने के लिए राजस्थान के कारीगरो को आर्डर दे दिया है। उन्होंने बताया कि भैरवनाथ मंदिर में चैनल का ताला तोड़ने के बाद दान पात्र का लॉक तोड़ा गया। मंदिर के अंदर से जीने के रास्ते के दरवाजे का भी ताला टूटा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मूर्ति खंडित होने पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा बिजनौर। युवा शिव सेना की बैठक में काली माता मंदिर पर भैरव बाबा की मूर्ति खंडित होने पर रोष प्रकट किया गया। नगर अध्यक्ष विजय मोहन गुप्ता ने कहा कि भैरव बाबा की मूर्ति खंडित होने से हिंदू समाज में रोष है। प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी कमजोर है कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मंदिर के अंदर जाकर मूर्तियों को खंडित किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि शिव सेना यह बर्दाश्त नहीं करेगी। बैठक में अंतरिक्ष कौशिक, रानू ठाकुर, दिनेश सैनी, कमल सैनी, सोनू, पवन, विशाल, मंगलू, रवि, नवनीत तोमर, विकास कांबौज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed