{"_id":"5a5659264f1c1b07198b45af","slug":"51515608358-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल व मकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल व मकान में चोरी
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल व मकान में चोरी
बिजनौर ।
चोरों ने छत के रास्ते मकान में घुसकर नगदी, मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस दौरान मकान स्वामी अपने परिजनों के साथ घर में ही सोए हुए थे। वहीं जिला अस्पताल में भी दो जनरेटर के बैटरी चोरी हो गई।
मंगलवार की रात बैराज मार्ग स्थित वसुंधरा विहार कॉलोनी निवासी भूदेव सिंह अपने परिजनों के साथ अपने घर में सोए हुए थे। भूदेव सिंह के मुताबिक रात को चोर उनके घर में छत के रास्ते घुस गए। चोर घर में रखे 45 हजार रुपये, 35 हजार के चेक, मोबाइल व अन्य सामान चुरा कर ले गए। भूदेव सिंह के जब बुधवार की सुबह उठे तो उनके घर का सामान बिखरा हुआ था। पड़ोस के खाली प्लाट में उनके आधार कार्ड और अन्य जरूरी कागजात मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। बुधवार की रात जिला अस्पताल में पहले दरवाजे के पास रखे दो जनरेटर से दो बैटरी चोरी कर ली। प्रशासन ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है।