{"_id":"5b996827867a5501363bd08d","slug":"31536780327-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूते-चप्पल विक्रेता से नकदी और मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जूते-चप्पल विक्रेता से नकदी और मोबाइल लूटा
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांवा सादात। दुकान बंद कर घर लौट रहे जूते-चप्पल विक्रेता से बाइक सवार बदमाशों ने सात हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव हलपुरा निवासी शारिक पुत्र सिराजुद्दीन नौगांवा सादात के खेड़का गांव में जूते-चप्पल की दुकान करता है। रोज की तरह वह मंगलवार की शाम दुकान बंद कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के निकट पहुंचा तभी दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचे के बल पर जेब में रखे सात हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बुधवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर वीरेश कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आऐंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जांएगी।