{"_id":"5af1e9574f1c1b57098b8d0b","slug":"181525803351-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी मुरादाबाद से की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीआईजी मुरादाबाद से की कार्रवाई की मांग
Updated Tue, 08 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
छात्रा से अश्लील हरकत
नजीबाबाद। नजीबाबाद निवासी छात्रा के परिजनों व कुछ लोगों ने मंगलवार को डीआईजी मुरादाबाद को शिकायती पत्र भेजा। जिसमें बताया गया कि पांच मई को हरिद्वार मार्ग पर संचालित एक कोचिंग सेंटर संचालक ने वहां प्रशिक्षण पाने वाली एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। पत्र में आरोप लगाया गया है कि मात्र एक घंटे की कोचिंग के बावजूद सेंटर संचालक द्वारा छात्राओं को तीन-तीन घंटे तक सेंटर पर ही रोककर रखा जाता है। शिकायतकर्ताओं ने डीआईजी से शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान मेें नहीं है। डीआईजी कार्यालय से आदेश मिलने अथवा पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर सौंपे जाने पर कार्रवाई की जाएगी।