फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पत्नी ने रची हत्या की साजिश, प्रेमी ने मार डाला

पत्नी ने रची हत्या की साजिश, प्रेमी ने मार डाला

Sun, 10 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
पत्नी ने रची हत्या की साजिश, प्रेमी ने मार डाला
मंडावली/नजीबाबाद। श्यामीवाला के युवक की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई। पत्नी द्वारा रची गई पति की हत्या की साजिश को उसके प्रेमी ने परवान चढ़ाया। पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने हत्या का जुर्म कुबूल किया है। इस हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह विजयपुर-भागूवाला बाईपास मार्ग पर मोहनपुर शिव मंदिर के निकट गन्ने के खेत से गांव श्यामीवाला निवासी राजकुमार (21) का शव बरामद हुआ था। मृतक के पिता सुरेश की ओर से पुत्रवधू हेमलता के खिलाफ पुत्र की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सीओ महेश कुमार ने घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि पुलिस पूछताछ में हेमलता ने पति की हत्या कराने का जुर्म कुबूल किया। उसने बताया कि गांव नयागांव निवासी वीरेंद्र के साथ शादी से पहले ही उसके अनैतिक संबंध थे। हेमलता ने बताया कि वह ससुराल में नहीं रहना चाहती थी और अक्सर मायके आना चाहती थी, जिसमें राजकुमार रोड़ा बन रहा था। हेमलता ने बताया कि उसने अपने प्रेमी वीरेंद्र के साथ मिलकर राजकुमार को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया था। जिसके तहत वे मंगलवार को बाइक से नया गांव आए थे। बुधवार शाम को वे बाइक से वापस श्यामीवाला के लिए निकले, लेकिन उसने नजीबाबाद में कुछ देर घूमने-फिरने के बाद गांव लौटने के लिए राजकुमार को राजी कर लिया।
विज्ञापन

रात वे बाइक से श्यामीवाला के लिए चले तो विजयपुर-भागूवाला बाईपास मार्ग पर मोहनपुर शिव मंदिर के निकट रास्ते में उसने बहाने से राजकुमार को रोक लिया, तभी मौके पर आए वीरेंद्र ने अपने संबंधी युवक रोहित की मदद से राजकुमार के सिर पर डंडे से हमला कर मार डाला। राजकुमार के शव को खेत में डालकर दोनों नजीबाबाद पहुंच गए। हेमलता के जुर्म कुबूल करने पर पुलिस नयागांव से हत्यारोपी वीरेंद्र को पकड़कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष एसपी सिंह के सामने वीरेंद्र ने भी राजकुमार की हत्या करना कुबूल किया। उसने और हेमलता ने मिलकर बदमाशों के हमले में राजकुमार की हत्या होने की कहानी गढ़ी थी। जिसके तहत वह बृहस्पतिवार रात हेमलता को मोहनपुर मंदिर पर छोड़ आया था। मगर पुलिस पूछताछ में हेमलता ने सच उगल दिया। पुलिस ने हेमलता को जेल भेज दिया। हत्यारोपी वीरेंद्र पुलिस गिरफ्त में है, जबकि उसके साथी रोहित की तलाश की जा रही है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने राजकुमार के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed