{"_id":"59c407f34f1c1b8a688b5d52","slug":"161506019315-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो लोगों के घरों से पांच हजार की नकदी समेत 50 हजार की कीमत का सामान चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने दो लोगों के घरों से पांच हजार की नकदी समेत 50 हजार की कीमत का सामान चुराया
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ । चोरों ने बुुधवार रात गांव शेरगढ़ में दो लोगों के घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दोनों के घरों से करीब पांच हजार रुपये की नगदी सहित करीब 50 हजार की कीमत का सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
गांव के अरुण कुमार पुत्र चंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि वह गांव में घर में ही परचून की दुकान करता है। चोर उसकी दुकान के दरवाजे को उखाड़ की दुकान से करीब 35 हजार रुपये की कीमत का सामान और तीन हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए । गांव के पूर्व राशन डीलर शफीक अहमद का कहना है कि चोर उसके घर से करीब 15 हजार की कीमत का सामान और दो हजार की नगदी चोरी कर ले गए। इसी गांव के अब्दुल रसीद ने बताया कि गांव में वह दुकान करता है। चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़ा, लेकिन जाग होने के कारण चोर घटना को अंजाम नहीं दे सके। गांव के अरुण कुमार, सतीश कुमार, शफीक अहमद, रसीद अहमद, मक्खन सिंह, राजपाल सिंह, प्रभाकर कुमार पुलिस से खुलासे की मांग की है।