फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dumper truck runs over master craftsman on a motorcycle on Babail bypass

Panipat News: बबैल बाईपास पर डंपर ने बाइक सवार मास्टर कारीगर को कुचला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Dumper truck runs over master craftsman on a motorcycle on Babail bypass
सिर के ऊपर से गुजरा डंपर का पहिया, बाइक की आरसी से हुई पहचान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बबैल बाईपास पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार टेक्सटाइल फैक्टरी के मास्टर कारीगर की मौत हो गई। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिर गया और डंपर का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद चालक डंपर समेत मौके से भाग गया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रामड़ा गांव निवासी अफसरून (28) के रूप में हुई। पुलिस ने बाइक की आरसी के आधार पर उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी।

परिजन अनवर ने बताया कि अफसरून पानीपत की एक टेक्सटाइल फैक्टरी में मास्टर कारीगर था। उसकी कमाई से ही परिवार का गुजारा चलता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता कमाने वाला बेटा था। परिवार में उसके वृद्ध माता-पिता, एक छोटा भाई, तीन बहनें और तीन साल का बेटा है।
विज्ञापन


अनवर के अनुसार, शुक्रवार को अफसरून बाइक से किसी काम से जा रहा था। बबैल बाईपास पर पहुंचने पर डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने बाइक की नंबर प्लेट और तलाशी के दौरान मिले पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) के आधार पर उसकी पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-13-17 थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर फरार डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed