{"_id":"6ad29451efb862615e0cb776","slug":"two-11th-grade-students-attacked-with-a-knife-at-school-dismissal-time-both-injured-panchkula-news-c-16-1-pkl1086-1151865-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्कूल की छुट्टी के समय 11वीं के दो छात्रों पर चाकू से हमला, दोनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्कूल की छुट्टी के समय 11वीं के दो छात्रों पर चाकू से हमला, दोनों घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-6 के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार सुबह दो छात्रों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। दोनों छात्र 11वीं कक्षा में पढ़ते हैं। आरोप है कि हमलावर भी इसी कक्षा का छात्र है। घायल छात्रों को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वारदात के पीछे छात्रों के बीच पहले हुई कहासुनी की रंजिश बताई जा रही है। घटना के दौरान स्कूल के गेट पर मौजूद शिक्षक ने एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद सेक्टर-7 थाना पुलिस को सूचना दी गई।
शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे स्कूल में छुट्टी के समय यह घटना हुई। आरोप है कि 11वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने कुछ साथियों को बुलाया और फिर स्कूल के बाहर जाकर चाकू लेकर आया। बताया जा रहा है कि उसने पहले एक छात्र पर हेलमेट से कई बार वार किए। इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान दूसरा छात्र बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भागने लगा, लेकिन स्कूल के गेट पर मौजूद शिक्षक ने एक युवक को पकड़ लिया।
घायल छात्र के अनुसार, कुछ समय पहले उसकी आरोपी छात्र के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी उससे रंजिश रखे हुए था। घायल छात्र ने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। पहले हेलमेट से वार किए गए और फिर चाकू से हमला किया गया। बीच-बचाव करने आए दूसरे छात्र को भी चाकू लगने से चोटें आईं। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और हमले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
दोनों छात्रों पर चाकू से हमला करने वाला छात्र एक कॉलोनी में रहता है। उसके पिता ऑटो चलाते हैं।