फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Under the pretext of repairing locks, miscreants made off with jewelry from a cupboard.

Ghaziabad News: ताले ठीक करने के बहाने बदमाशों ने अलमारी से उड़ाए गहने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Under the pretext of repairing locks, miscreants made off with jewelry from a cupboard.
साहिबाबाद। गिरधर एन्क्लेव कॉलोनी में चाबी ठीक करने के बहाने घर में घुसे दो चोरों ने जेवरात और नकदी समेत 10 लाख का माल चोरी कर ले गए। घटना के समय महिला अपने दो बच्चों के साथ घर पर अकेली थीं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गिरधर एन्क्लेव निवासी पिंकी शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अक्तूबर की दोपहर करीब 12:13 बजे दो अज्ञात व्यक्ति गली में ताला ठीक करने की आवाज लगाते हुए आए। उन्होंने घर का ताला ठीक कराने के लिए दोनों को अंदर बुला लिया। आरोप है कि दोनों ने अलमारी की चाबी मांगी और उसे जानबूझकर टेढ़ा कर दिया। इसके बाद चाबी ठीक करने के बहाने महिला को अलमारी के पास ले गए। इसी दौरान आरोपियों ने अलमारी के लॉकर से जेवरात चोरी कर लिए और अलमारी बंद कर दी। उन्होंने 15 मिनट में चाबी ठीक करके लौटने की बात कही और वहां से चले गए।महिला ने किरायेदार की मदद से लॉकर खुलवाया तो चोरी का पता चला। चोर पांच सोने की अंगूठियां, पेंडल, मंगलसूत्र, सोने की चेन, एक जोड़ी झुमके, टॉप्स, कुंडल और 15 हजार रुपये ले गए। महिला ने पुलिस को बताया कि सभी गहनों की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों संदिग्धों कैद हो गए हैं। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed