{"_id":"6ad292590d841b10810e371e","slug":"flour-mill-operator-murdered-fir-registered-against-three-people-including-his-wife-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158804-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ट्रेन की चपेट में आने से 11वीं के छात्र सहित दो की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ट्रेन की चपेट में आने से 11वीं के छात्र सहित दो की गई जान
Sat, 17 Oct 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
लोहारू उप नागरिक अस्पताल में मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम की कार्रवाई करते जांच अधिकारी व परि
लोहारू । क्षेत्र के गांव सोंहासड़ा के पास वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 11वीं कक्षा के छात्र सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना वीरवार शाम की है। जीआरपी ने शवों को उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।
जीआरपी चौकी से जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि लोहारू स्टेशन मास्टर जितेंद्र से शाम करीब पौने सात बजे दो लोगों के बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने की सूचना मिली। जीआरपी और आरपीएफ की टीम को मौके पर भेजा गया। ट्रैक के आसपास दोनों के क्षत-विक्षत शव पड़े थे। मौके पर मिले मोबाइल फोन से मृतकों के परिजनों से संपर्क किया। उप नागरिक अस्पताल पहुंचे परिजनों ने मृतकों की पहचान लोहारू के वार्ड 12 निवासी तनिष्क (16) और लोको कॉलोनी निवासी सतीश (22) के रूप में की।
तनिष्क के पिता प्रवीण ने बताया कि वह दुकानदार हैं। परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। तनिष्क और सतीश कब रेलवे ट्रैक की तरफ चले गए पता ही नहीं चला। लीलाराम ने बताया कि बेटा सतीश मजदूरी कर परिवार का सहयोग करता था। वह दिन में घर से अदालत जाने की बात कहकर निकला था। भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिवार में उससे बड़ा एक भाई और एक छोटी बहन है। जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों के परिजनों की रिपोर्ट पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। दोनों किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आए इसका पता नहीं चल पाया है। तनिष्क और सतीश की मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक साथ दो मौतों से दोनों मोहल्लों में शोक का माहौल रहा। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।