{"_id":"6ad295bba64c59bb250aa68f","slug":"electric-current-in-the-fields-of-tamna-garhi-leads-to-the-death-of-12-monkeys-and-one-dog-hathras-news-c-56-1-hts1004-155803-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तमना गढ़ी के खेतों की बाढ़ में आया करंट, 12 बंदर व एक कुत्ते की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तमना गढ़ी के खेतों की बाढ़ में आया करंट, 12 बंदर व एक कुत्ते की मौत
विज्ञापन
कंटीले तारों में करंट छोड़ने से मरे कुत्ते और बंदरों को देखने के लिए लगी भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
कोतवाली हाथरस गेट के गांव तमना गढ़ी में शुक्रवार शाम को एक हादसा हो गया। खेतों की फेंसिंग (तारबंदी-बाढ़) में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से 12 बंदरों और एक कुत्ते की जान चली गई। घटना से क्षेत्र में खलबली मची हुई है।
इंद्रानगर के लिए जाने वाले रास्ते पर करीब 45 बीघा कृषि भूमि पर सुरक्षा के नाम पर फेंसिंग की गई है। आरोप है कि इसी फेंसिंग में मशीन द्वारा करंट दौड़ाया गया था। शुक्रवार शाम बंदरों के झुंड ने खेत में घुसने का प्रयास किया। करंट की चपेट में आकर एक के बाद एक 12 बंदरों की मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीर ने वीडियो बनायी और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
घटना की जानकारी पर काफी संख्या में ग्रामीण व इंद्रानगर काॅलोनी में रह रहे लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना पर आक्रोश जाहिर किया। खेत में कुछ महिलाएं भी आ गईं, जो ग्रामीणों के आक्रोश पर अभद्रता पर उतर आयीं। खबर मिलते ही पुलिस भी आ गई। पुलिस के सामने ही दो कुत्तों ने फैंसिंग पार करने का प्रयास किया। एक कुत्ते की मौत हो गई, जबकि एक कुत्ते को बचा लिया गया।
विज्ञापन
गोसेवक राहुल उपाध्याय ने कहा कि प्रकरण में कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीण सतेंद्र कुमार ने बताया कि आए दिन जानवर चपेट में आते रहते हैं। बच्चों के चपेट में आने का डर बना रहता है। इसलिए करंट हटाना चाहिए। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि प्रकरण में सीवीओ को जानकारी दी गई है। जानवरों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रकरण में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। खेत स्वामी से भी पूछताछ की जाएगी।