फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने दबोचा 15 हजार का इनामी चंद्रवीर

पुलिस ने दबोचा 15 हजार का इनामी चंद्रवी, तमंचा और दो कारतूस बरामद

Mon, 05 Nov 2018 01:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 05 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दबोचा 15 हजार का इनामी चंद्रवीर
es

स्योहारा। पुलिस ने राकेश हत्याकांड के 15 हजार के इनामी बदमाश चंद्रवीर उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वह कुख्यात बदमाश आदित्य का बड़ा भाई है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन


गांव राना नंगला निवासी राकेश की 27 सितंबर देर शाम ग्राम बेरखेड़ा में उस समय ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई थी, जब वह जलेबी खा रहा था। राकेश के छोटे भाई मुकेश की हत्या की पैरोकारी कर रहा था। मुकेश की 14 अक्टूबर 2017 को कुख्यात बदमाश आदित्य ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मृतक राकेश की पत्नी मंतोष ने रोबिन, राहुल, बिट्टू, जयवीर सिंह, शुभम, मोनिका और कुख्यात बदमाश आदित्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जेल में बंद आदित्य ने राकेश हत्याकांड की साजिश रची थी। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले आदित्य के साथी चांदपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीपलसाना निवासी प्रदीप उर्फ वीरेंद्र, नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरैना निवासी पीयूष को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने रविवार की सुबह बूढ़नपुर नहर के पास से कहीं जाने की फिराक में खड़े नामजद आरोपी चंद्रवीर उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया। बिट्टू के पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो आरोपियों के घर की होगी कुर्की
स्योहारा। राकेश हत्या कांड के दो नामजद आरोपी मोनिका और जयवीर की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो हुई। अदालत ने इनके विरुद्ध कुर्की के आदेश जारी कर दिए हैं। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मोनिका और जयवीर के कुर्की आदेश जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed