फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस पर पथराव करने के आरोप में 20 ग्रामीण नामजद, 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट, आरोपियों में मचा हड़कंप

पुलिस पर पथराव करने के आरोप में 20 ग्रामीण नामजद, 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट, आरोपियों में मचा हड़कंप

Tue, 08 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव करने के आरोप में 20 ग्रामीण नामजद, 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट, आरोपियों में मचा हड़कंप
अफजलगढ़(बिजनौर)। पुलिस ने गांव सुआवाला में भूतपुरी जसपुर मार्ग पर जाम लगाकर पुलिस पर पथराव करने के मामले में 20 लोगों को नामजद करते हुए 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव दल्लीवाला निवासी मोनू पुत्रतारा सिंह (18) रविवार सवेरे साइकिल से किसी काम से सुआवाला जा रहा था। सुआवाला बस स्टैंड पर तेजी से आ रहे ट्रक ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई थी। गुस्साए ग्रामीणों ने 108 वाहन देरी से पहुंचने और एक सिपाही पर ट्रक चालक को भगाने का आरोप लगाते हुए सिपाही की पिटाई कर जाम लगा दिया था। पुलिस पर पथराव भी किया गया था। एसडीएम वीके सिंह के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। इस मामले में पुलिस ने उपद्रव करने के आरोप में गांव सुआवाला निवासी सोनू, राहुल, लवलीन, ओमप्रकाश, फरमान, अनीस, सुंदर, विनोद, ओमराज, नरेश, दिनेश, बंटी, रईस, दल्लीबाला निवासी अजय, रवि, सतेंद्र, मनोज, रजत, नवरतन सहित 20 लोगों को नामजद किया है। 150 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट हुई है। एसआई मेघपाल सिंह ने बताया विडियो व फोटो के द्वारा आरोपियों को चिह्नित किया जाएगा। उधर, मृतक के भाई महेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट कायम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed