फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सामूहिक दुष्कर्म में वांछित पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म में वांछित पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

Wed, 21 Nov 2018 01:11 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म में वांछित पांच हजार का इनामी गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर
अमरोहा। देहात पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चल रहे पांच हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी को भी जेल भेजा है।
विज्ञापन

मंगलवार को खुलासा करते हुए इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अकबर, तालिब और जुम्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस पहले ही अकबर और जुम्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि, तालिब फरार चल रहा था। पुलिस दो दिन पहले तालिब के घर की कुर्की भी कर चुकी है। इंस्पेक्टर के मुताबिक एसपी डॉ. विपिन ताडा द्वारा आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने सोमवार को बंबूगढ़ पर चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार किया था। वहीं मंगलवार दोपहर एसओ राजीव शर्मा, एसआई आनंद प्रकाश तोमर, सिपाही राजकुमार और मोहम्मद आबिद के साथ शाहिदपुर की पुलिया पर वाहन चेंकिग कर रहे थे। तभी उन्होंने गैंगस्टर एक्ट के फरार चल रहे नोरान गांव निवासी आरोपी मानसिंह उर्फ टैटीन को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed