फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रेलवे ट्रैक पर मिला युवका का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला युवका का शव

Sun, 28 Jan 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला युवका का शव
नगीना। रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा शव मिलने पर परिवार को कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगीना के मोहल्ला आजाद कालोनी निवासी सचिन 27 वर्ष एक सप्ताह पूर्व अपनी बहन के पास मेरठ गया था। 26 जनवरी की रात को वह कोतवाली देहात में रिश्तेदारी में रुक गया। 27 जनवरी की सुबह वह नगीना आने के लिए निकला लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंचा। उसका शव नगीना थाना क्षेत्र के गांव मठेरी रेलवे फाटक के पास नजीबाबाद की ओर अप व डाउन लाइनों के बीच कटी हुई अवस्था में मिला।

नगीना रेलवे स्टेशन मास्टर ने शव पड़े होने की सूचना जीआरपी पुलिस को दी लेकिन मामला नगीना थाना क्षेत्र का होने पर नगीना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया । जेब से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना देकर। शव को पीएम के लिए बिजनौर भेज दिया। थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों की ओर से अभी उन्हें कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। युवक कॉलोनी में ही चौराहे पर सब्जी बेचने का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed