फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आशा रानी हत्याकांड में आजीवन कारावास

आशा रानी हत्याकांड में आजीवन कारावास

Fri, 04 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
आशा रानी हत्याकांड में  आजीवन कारावास
नगीना (बिजनौर)।
विज्ञापन

एडीजे नगीना सैय्यद माऊज बिन आसिम ने आशा रानी हत्याकांड में आरोपी महत्तम पाल उर्फ कल्लन को आजीवन कारावास और 13 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
गांव पुरैनी निवासी रामपाल सिंह ने थाना नगीना में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उसके गांव का ही महत्तम पाल उर्फ कल्लन बार-बार उससे और उसके परिवार से रुपयों की मांग करता था। उन्होंने रुपये देने से इंकार कर दिया था। इस बात से नाराज होकर महत्तम पाल ने 23 जुलाई 2015 की शाम करीब छह बजे आंगन में बैठी उसकी पत्नी आशा रानी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। फायरिंग की आवाज सुनकर वह तथा गांव वाले आए तब महत्तम पाल दरवाजे के पास खड़ा होकर गाली दे रहा था। उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह फायरिंग करता हुआ भाग गया। वह अपनी पत्नी को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने महत्तम पाल उर्फ कल्लन के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया था। कोर्ट ने इस मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद उपलक्ष्य साक्ष्यों और गवाहों के बयान पर महत्तम पाल को आशा रानी की हत्या का दोषी मानकर सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed