फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Counting schedule of 130 gram panchayats of Najibabad block prepared

कासमियां इंटर कॉलेज में 24 कक्षों में संपन्न होगी मतगणना

Thu, 29 Apr 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Counting schedule of 130 gram panchayats of Najibabad block prepared
नजीबाबाद ब्लॉक की 130 ग्राम पंचायतों का मतगणना शेड्यूल तैयार
विज्ञापन

नजीबाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ब्लॉक नजीबाबाद की मतगणना 24 कक्षों में एक साथ शुरू होगी। प्रशासन ने मतगणना कड़ी सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने की तैयारियां पूर्ण कर लीं हैं। प्रत्याशियों और मतगणना एजेंटों को पास जारी किए जा रहे हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के लिए नजीबाबाद ब्लॉक की मतगणना कासमियां इंटर कॉलेज में संपन्न होगी। प्रत्येक कक्ष में ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के मतों की गणना के लिए तीन टेबिल लगाई जाएंगी। कासमियां इंटर कॉलेज के मुख्य परिसर में 11 कक्ष और बालिकाओं के 13 कक्षों में ग्राम पंचायतवार मतगणना संपन्न होगी।
विज्ञापन

कासमियां इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या एक में न्याय पंचायत गाजीपुर की ग्राम पंचायत फजलपुर हबीब, मोचीपुरा, फजलपुर फतेहउल्ला, अस्दुल्लापुर और औरंगाबाद की क्रमानुसार मतगणना होगी। कक्ष संख्या दो में ग्राम पंचायत राजारामपुर फाजिल, ज्चालीलाला, गाजीपुर, कुतुबपुर, मथुरापुर मोर की मतगणना होगी। कक्ष संख्या तीन में ग्राम पंचायत कमालपुर, गागूंवाला, गजरौला, सरवनपुर, करमसखेड़ी, बेगमपुर भोनावाला की मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्ष संख्या चार में ग्राम पंचायत सादातपुर, आजमपुर मो.अली, अलावलपुर नैनू, मुबारकपुर राठे, मुस्तफापुर आसू और जगदीशपुर ग्राम पंचायत की, कक्ष संख्या पांच में ग्राम पंचायत हकीमपुर काजी, बौरेकी, धनसीनी, कल्हेड़ी और प्रतापपुर की, कक्ष संख्या छह में ताहरपुर इस्हाक, फतहउल्लापुर दुर्ग, नंगला उब्बन, नंगला हरदास, फजलपुर खास और मुस्विखानपुर की, कक्ष संख्या सात में तय्यबपुर गौरवा, कामराजपुर, सुंगरपुर, मो.अलीपुर द्वारका, तिसोतरा और लालपुर सोजीमल की, कक्ष संख्या आठ में हरचंदपुर, शेरपुर अभी, रसूलपुर सैद और नांगल की, कक्ष संख्या नौ में सौफतपुर, शहजादपुर, जीतपुर खास, सराय आलम और मायापुरी की, कक्ष संख्या 10 में लालपुरमान, पूंडरी खुर्द, बरमपुर, सबलपुर बीतरा, शाहजहांपुर जसरथ और चंदोक की, कक्ष संख्या 11 में समीपुर, पर्वतपुर, कनकपुर, गढ़मलपुर और जहानाबाद की मतगणना संपन्न होगी।
कासमियां इंटर कॉलेज के बालिका भवन में कक्ष संख्या 12 में इस्सेपुर, हीमपुर पछातपुरा, झक्काकी, अहमदपुर सादात और मो.अलीपुर परमा की, कक्ष संख्या 13 में मौजमपुर सादात, आजमपुर गाजी, अकबरपुर आंवला, जुल्फकारपुर गढ़ी, रानीकोटा, खैरूल्लापुर, रानीपुर और भोगपुर की, कक्ष संख्या 14 में बिजौरी, पुरनपुर गढ़ी, गिरदावा साहनपुर और शेखपुर गढ़ू की, कक्ष संख्या 15 में काशीरामपुर, भागूवाला और कामगारपुर की, कक्ष संख्या 16 में सबलगढ़, रायपुर खास, श्यामीवाला, मिर्जापुर और दहीरपुर की, कक्ष संख्या 17 में मीरमपुर बेगा, हसनपुर, जालपुर, नारायणपुर रतन, मुस्सेपुर और करौली ग्राम पंचायत की क्रमानुसार मतगणना होगी।
ग्राम पंचायत मंडावली, औरंगपुर बसंता, औरंगपुर भिक्कू, रफीपुर मोहन, मिर्जापुर सैद और हुकुमतपुर केशो की मतगणना कक्ष संख्या 18 में होगी। ग्राम पंचायत शेखुपुरा आलम, विजयपुर, अमानुल्लापुर, जटपुरा बौंडा, जटपुरा खास, खलीलपुर और गुलालवाली की मतगणना कक्ष संख्या 19 में होगी। ग्राम पंचायत राहतपुर खुर्द, अलीपुरा, प्रेमपुर और गूढ़ा की मतगणना कक्ष संख्या 20 में होगी। ग्राम पंचायत मौअज्जमपुर तुलसी, बीरूवाला, अकबरपुर चौगांवा, जसवंतपुर, मोटाढाक और मो.अमीखानपुर की मतगणना कक्ष संख्या 21 में, ग्राम पंचायत हरेवली, राजपुर नवादा, सिकरौडा, लाहककला, दिनौड़ा, रामनगर, महारायपुर शेख, शाहपुर उमराव सिंह, कल्याणपुर और बाकरपुर की मतगणना कक्ष संख्या 22 में संपन्न होगी।

कक्ष संख्या 23 में ग्राम पंचायत तातारपुर लालू और जालबपुर गूदड़ की तथा कक्ष संख्या 24 में ग्राम पंचायत हर्सवाड़ा, मुबारकपुर, पुरनपुर नरोत्तम, शाहजहांपुर, राहुखेड़ी कौरा और किशोरपुर की क्रमानुसार मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed