फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona positive turned out two days before marriage

शादी से दो दिन पहले निकला कोरोना पॉजिटिव

Wed, 25 Nov 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Corona positive turned out two days before marriage
बिजनौर। शादी से दो दिन पहले एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। इससे हड़कंप मच गया। अफसरों के अनुसार युवक मेरठ का रहने वाला था। उसकी बैराज पर रैंडम सैंपलिंग हुई तो वह पॉजिटिव आया। इस दौरान अफसरों ने मेरठ के जिला प्रशासन से बातचीत कर उसे वहीं भिजवाकर आइसोलेट कर दिया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर दिल्ली से आने वाले हर व्यक्ति की गंगा बैराज पर रैंडम सैंपलिंग कराई जा रही है। जिले में कोरोना संक्रमण न फैले इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा विभिन्न प्रकार से प्रयासरत है। पिछले चार दिनों से गंगा बैराज पर रैपिड एंटीजन किट से रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। कोरोना के सैंपल नोडल अधिकारी डा. बीएस रावत के अनुसार बुधवार को हुई कोरोना जांच में मेरठ महानगर का रहने वाला एक युवक बिजनौर स्थित एक रिश्तेदारी में अपनी शादी का कार्ड देने जा रहा था। गंगा बैराज पर स्वास्थ्य टीम ने उसकी कोविड जांच की तो उसके कोरोना संक्रमित आने की पुष्टि हुई। उस युवक के साथ दो अन्य लोग और थे। वे दोनों नेगेटिव आए है, जबकि युवक पॉजिटिव निकला। इसके बाद बिजनौर के स्वास्थ्य अफसरों ने मेरठ के स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी और उसे वहीं के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में करीब 2136 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें 1227 रेपिड एंटीजन किट और 909 आरटी-पीसीआर शामिल हैं। गंगा बैराज पर करीब 38 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डा. बीएस रावत के अनुसार बुधवार को कोरोना जांच के लिए आरटी-पीसीआर के लिए दिये गए 750 के लक्ष्य के सापेक्ष करीब 909 लोगों की जांच की गई, जबकि रेपिड एंटीजन किट से लक्ष्य एक हजार की अपेक्षा 1227 जांच हुई। दिल्ली की ओर से आ रहे करीब 38 लोगों की गंगा बैराज पर रैंडम सैंपलिंग की गई। उन्होंने बताया कि ये सभी रेड़ी, पटरी पर सामान बेचने वाले और फल तथा सब्जी विक्रेता थे। बृहस्पतिवार को स्कूल-कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य स्टाफ की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed