{"_id":"5dc5a6d58ebc3e5b0f4725aa","slug":"condition-of-fair-venue-to-be-held-on-kartik-purnima-dhampur-news-mrt4526273184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले स्थल की हालत बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले स्थल की हालत बदहाल
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेला स्थल की हालत बदहाल
अफजलगढ़। भूतपुरी के रामगंगा घाट पर हर वर्ष की भांति कार्तिक माह की पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा स्नान की तैयारियां शुरू हो गई है।
ग्रामीण राजपाल सिंह, जयप्रकाश सिंह, अजय कुमार, रामकुंवर सिंह, योगेश कुमार आदि ने बताया कि गंगा स्नान के पर्व में तीन दिन शेष हैं। लेकिन अभी तक मेला स्थल की साफ सफाई नहीं कराई गई है। जिससे दूर दराज से आने वाले दुकानदारों को अपनी दुकानें सजाने में परेशानी उठानी पड़ेगी। मेला स्थल में गहरे गड्ढे बने हैं। हाईवे चौड़ीकरण में पुल निर्माण कार्य के चलते मेला स्थल का स्थान कम हो गया है। इस बार गंगा स्नान मेले का ठेका 70 हजार रुपये में किया गया है। मेले से पूर्व मेला कमेटी का गठन किया गया। मेला कमेटी में अध्यक्ष उमेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष धीरज कुमार, दिनेश कुमार, नौबहार सिंह, छत्रपाल सिंह, संदीप कुमार, छोटू सिंह, अवनीश कुमार रहे। हालांकि मेला कमेटी के संरक्षक फूलकुंवर सिंह का दावा है कि मेला स्थल पर बैलगाड़ी ट्रैक्टर ट्राली से दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए क्षतिग्रस्त रास्तों में मिट्टी डाली जा रही है। मेले से एक दिन पहले मेला स्थल को साफ सफाई कराकर समतल कर लिया जाएगा।